[t4b-ticker]

ब्रेकिंग: रामेश्वर डूडी पर फायरिंग प्रकरण का खुलासा, यह था कारण

रामेश्वर डूडी पर नहीं मजदूर पर फायरिंग करने आए थे बदमाश

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के घर पर फायरिंग प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डूडी के घर पर रंग-रोगन करने वाले मजदूर से जुड़ा है। दरअसल बदमाश रामेश्वर डूडी की बजाय मजदूर पर फायरिंग करने आए थे। यह खुलासा पुलिस ने किया है।
एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में झझू गांव के अजयसिंह व मनोज को गिरफ्तार किया है। चार-पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि कल सुबह अजय सिंह झझु से बीकानेर के लिए बस में चढ़ा। इसी बस में राजेन्द्र भार्गव व उसके तीन साथी थें जो कि डूडी के घर में रंग पुताई का कार्य कर रहे थें। इन दोनो के बीच में सीट के लिए बस में विवाद हो गया और झगड़ा हो गया। गुस्साए अजय सिंह ने बस से ही अपने साथाी मनोज कुमार को फोन कर अपने साथियों को बुलाया। अजय सिंह के फोन से ही पूगल चौराहे से रमेश कुमार,कर्ण सिंह व तीन अन्य आरोपी बस के पीछे हो गए। जैसे ही राजेन्द्र ओर उसके साथ पण्डिल धर्मकांटे के पास उतर कर डूडी के निवास तक गए तो आरोपियों ने इनका रास्ता रोककर मारपीट करनी चाही तो राजेन्द्र भार्गव भागकर डूडी के घर में घुस गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस गार्ड जब तक बाहर आया आरोपी पुलिसकर्मी गार्ड को देख कर अपनी मोटर साइकिलों पर भाग गए।

Join Whatsapp