
मानवता हुई शर्मसार: पिता ने अपनी ही पुत्रियों के साथ किया बलात्कार




टोंक. जिले के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस गांव में नशेड़ी पिता ने अपनी दो पुत्रियों को हवस का शिकार बनाया है। इससे तंग आई पुत्रियों ने थाने में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता एक युवती तथा एक किशोरी है। उनकी मां का पहले देहांत हो चुका है। पिता मजदूरी और खेती करता है। साथ ही नशे का आदी है। उसने नशे में पहले बड़ी और बाद में छोटी पुत्री से बलात्कार किया है। दोनों पुत्रियों ने हिम्मत जुटाई और थाने में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दी।




