
भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब, बोलकर कर सकेंगे ऑन/ऑफ





नई दिल्ली। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके घर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट का कनेक्शन होगा। ऐसे लोग अपने घर में स्मार्ट होम गैजेट का आनंद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो ऐसे लोग बोलकर किसी बल्ब को बंद या चालू कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
Wipro Garnet 9W Smart Bulb
विप्रो के इस स्मार्ट बल्ब की क्षमता 9W की है। इस बल्ब को भी विप्रो के एप से कंट्रोल किया जा सकता है। इस बल्ब की कीमत 629 रुपये है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। इस बल्ब के साथ भी गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट है।
Mi Smart LED Bulb
एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 950 ल्यूमेंस है। शाओमी के बल्ब की लाइफ को लेकर 25,000 घंटे का दावा है। इसमें 16 मिलियन कलर्स दिए गए है। इस बल्ब को एमआई होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए काम करता है। इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। Mi Smart LED Bulb का निर्माण पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम की बनी है। बल्ब में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस बल्ब की कीमत 799 रुपये है।
Halonix Prime Prizm Smart Wi-Fi LED Bulb
इस बल्ब में वाई-फाई और अमेजन एलेक्सा के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसे फोन और टैबलेट से कंट्रोल किया जा सकता है। इस बल्ब की क्षमता 12वॉट की है। इसकी कीमत 678 रुपये है। यह बल्ब एलेक्सा के साथ हिंदी कमांड भी समझ लेता है।
Mi LED Wi-Fi
एमआई स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। Mi LED Smart Bulb की कीमत 1,299 रुपये है। इस बल्ब की क्षमता 10 वॉट की है। इस बल्ब के साथ होल्डर आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 200 रुपये है।
Syska 7-Watt Smart LED Bulb
सिस्का के इस स्मार्ट एलईडी बल्ब की कीमत 760 रुपये है। इसकी क्षमता 7 वॉट की है। इसमें तीन मिलियन से अधिक कलर्स हैं। इसे एक एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इस बल्ब में भी गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है।


