[t4b-ticker]

बिहार में 3 चरणों में होंगे चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे चुनाव परिणाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी और बाढ़ की विभीषिका के बीच चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इससे पहले दिल्ली विधानसभा का चुनाव हुआ था और अब बिहार विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। इस बीच माहौल बदल गया है। पहले सामान्य परिस्थितियों में चुनाव हुए थे, लेकिन अब कोरोना वायरस महामारी के बीच यह चुनाव हो रहा है। कोविद-19 के दौर में बिहार विधानसभा का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। उन्होंने कहा दुनिया के 70 देशों में चुनाव टाला गया है, लेकिन हमने चुनाव कराने का फैसला लिया है।
बिहार में तीन चरणों में होंगे चुनाव। पहले चरण में 71 सीटों पर होंगे मतदान। दूसरी चरण में 94 सीटों पर मतदान। तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान। पहले चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग। दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान। तीसरे चरण में 7 नवंर को मतदात होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज आखिरी घंटे में वोट डालेंगे पांच से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं करेंगे।मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया। कोरोना मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। चुनाव प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा। डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे।हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्याशी सिक्योरिटी डिपॉजिट आनलाइन जमा कराएंगे। सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर होगी सख्त कार्रवाई। तनाव बढ़ाने वाले तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई। हेट स्पीच देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार में कुल मतदाता 7 करोड़ 79 लाख। इनमें पुरुष वोटर 3 करोड़ 79 लाख हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 39 लाख 6 लाख पीपीई किट का होगा इस्तेमाल। सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग। प्रत्याशी नामांकन आनलाइन और आफलाइन भर सकेंगे। एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता डाल पाएंगे वोट। चुनाव के दौरान 46 लाख शील्ड मास्क का इस्तेमाल होगा।

Join Whatsapp