ऐसा क्या हो गया कि गौड़ को कलेक्टर को देना पड़ा पत्र

ऐसा क्या हो गया कि गौड़ को कलेक्टर को देना पड़ा पत्र

खुलासा न्यूज बीकानेर । शहर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर नगर निगम के 80 वार्डो में विकास कार्य नहीं होने को लेकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि नगर निगम प्रशासन और महापौर में तालमेल सही नहीं होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।तुलसी सर्किल पर सीवरेज आये दिन चौक होने के कारण गत 1 माह से यातायात प्रभावित हो रहा है, जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है और इसका खामियाजा जनता भुगत रही है। बेसहारा गौवंश सड़कों पर खुले घूम रहे है। इनको गौशाला में भिजवाने की व्यवस्था करवाने की मांग की है। गौड़ ने पत्र में कहा कि शहर में रोड लाइट और सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। राज्य सरकार ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा रखा है ,इसके बावजूद बाजार में पॉलीथिन धड़ेले से बिक रहा है। इस पर प्रशासन स्तर पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की महापौर को विकास कार्यो से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 10 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम में प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |