
कोरोना से जंग जीतने की कवायद,घर घर पिला रहे है काढ़ा





खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर कोरोना नियंत्रण अभियान के पहले दिन सोमवार को 80 केन्द्रों पर 55 हजार से अधिक लोगों को सर्वज्वरहर काढा पिलाया गया। अगले दो दिन भी प्रात: 8 से 1 बजे तक यह काढा नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। यह काढा गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर द्वारा उपलब्ध करवाया गया।अभियान से जुड़े कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के राजकुमार किराडू ने बताया कि इस दौरान पांच हजार बुजुर्गों के लिए काढा घरों में पहुंचाया गया। अभियान में स्काउट गाइड के 150 रोवर, वेलफेयर सोसायटी के 200 कार्यकर्ताओं, आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों सहित पंद्रह से अधिक स ंस्थाओं और आमजन ने भागीदारी निभाई। संत निरंकारी मंडल के 12 कार्यकर्ताओं ने भी सेवाएं दीं। वहीं रोटरी क्लब, रोट्रेक्ट, इनर व्हील तथा ऑवर फॉर नेशन, विप्र फाउण्डेशन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अभियान की शुरूआत गांधी विद्या मंदिर के सचिव अजय पति त्रिपाठी, स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर डॉ. विजय शंकर आचार्य ने की। कीकाणी व्यासों के चौक में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन व्यास और राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने इसकी शुरूआत की। स्काउट गाइड के फोर्ट स्कूल मैदान स्थित कार्यालय परिसर से काढा बनाकर सभी केन्द्रों पर प्रात: 7 बजे तक ही भिजवा दिया गया। सभी केन्द्रों पर स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान कन्हैया लाल भाटी, उमा सुथार, शिव शंकर बिस्सा और सुरेश व्यास आदि ने प्रभावी भूमिका निभाई।
आयुर्वेद विभाग द्वारा भी काढा वितरण के लिए दस केन्द्र बनाए गए। उपनिदेशक डॉ. कौशल कालरा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया। मूलसा फूलसा कोटड़ी में अतिरिक्त निदेशक डॉ. हनुमान गढ़वाल ने इसकी शुरूआत की। इस दौरान विभाग के नोडल अधिकारी सुधांशु व्यास भी मौजूद थे। डॉ. विजय शंकर आचार्य ने बताया कि अगले दो दिन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को की गई। आवश्यकता होने की स्थिति में घर-घर भी काढा वितरित किया जाएगा।एनडी मॉडर्न स्कूल आचार्य चौक में विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की प्रेरणा से विप्र फाउंडेशन की तरफ से काढ़ा वितरण का कार्यक्रम रखा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय कार्यक्रम कार्य प्रारंभ किया गया। आचार्य के चौक में काढा का वितरण तक रीबन 280 परिवारों ने काढा पीकर लाभ लिया। मीना आचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिन के लिए रखा गया है जिसमें सरकारी महकमे का भी सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नरेश जोशी,विप्र के सदस्य अनिल आचार्य, दिनेश ओझा,प्रदेश युवा महामंत्री महेंद्र आचार्य तथा अनिल हर्ष आदि का भी सहयोग रहा।


