
दुसाद परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़,तीन जनों की मौत





खुलासा न्यूज,बीकानेर। देहात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद के परिवार पर आज दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। जब एक ही साथ उनके तीन परिवारजनों की अकाल मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सहीराम दुसाद लूणकरणसर से अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे कि जगदेवाला-जामसर के बीच आज दोपहर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में सहीराम दुसाद,उनकी मां व उनकी चाचीका निधन हो गया। इस हादसे से दुसाद परिवार सहम गया है। उनके मौत की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई। उनके निधन की सूचना के बाद देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ,श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,गुमानसिंह राजपुरोहित,मोहन सुराणा,अशोक बोबरवाल,देवीलाल मेघवाल सहित अनेक जने अस्पताल पहुंंचें। आपको बता दे कि इस हादसे में सहीराम दुसाद,उनकी मां तथा चाची की इलाज के दौरान मौत हो गई।


