
सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुसाद की दर्दनाक मौत






खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सोमवार का दिन भाजपा के लिये दुखदायी साबित हुआ। जब भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनके मौत की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई। गौरतलब रहे कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की गाड़ी का एक्सिडेट हो गया है। जिसमें दुसाद गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिनको पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर लाया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे जगदेवाला व जामसर के बीच हुए दुसाद की गाड़ी एक ट्रक से भिड़ गई। इस सड़क हादसे में दुसाद सहित 3 लोग गंभीर घायल हुए है। देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ,श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी सहित अनेक जने अस्पताल पहुंंचें। सहीराम की चाची व मां भी उनके साथ थीं। जिनमें से चाची की मौत हो गई है वहीं मां गंभीर बताईं जा रही है। बता दें कि दुसाद मंडी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
https://youtu.be/guQv-sx0HzY


