
ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा,जिले के सात ब्लॉकों में की नियुक्ति






खुलासा न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के जिलाध्यक्ष अविकांत पुरोहित ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की। संघ के जिला प्रचार मंत्री मनीष विधानी ने बताया कि 7 ब्लॉकों में हिमांशु खत्री करे बीकानेर ब्लॉक,उम्मेद सिंह को कोलायत,हरि सिंह को श्री डूंगरगढ़,त्रिलोकचंद को खाजूवाला,अनिल शर्मा को नोखा,अकरम रंगरेज को पांचू तथा भारत भूषण को लूणकरणसर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास,प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास,संभाग अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बधाई दी।


