गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष और पायलट बनेंगे मुख्यमंत्री !

गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष और पायलट बनेंगे मुख्यमंत्री !

कोटा। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की घर वापसी से गहलोत सरकार पर मंडरा रहा खतरा पूरी तरह टल गया है, इस बात को लेकर संशय बरकरार है। हाड़ौती समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि क्या ये तूफान से पहले की शांति है। हालांकि ये सब केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बनाई तीन सदस्यों की समिति की रिपोर्ट और मंत्रिमंडल में पायलट गुट के नेताओं की वापसी पर भी तय करेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा इस बात को भी लेकर है कि पार्टी सीएम अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना सकती इंदिरा रसोई पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, यूजर्स बोले, नाम में क्या रखा है.दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की कमान किसी गैर गांधी शख्स को सौंपे जाने की वकालत की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए। अब प्रियंका के इसी बयान को राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों से जोड़ कर देखा जा है। कांग्रेस के कुछ सूत्रों का कहना है कि आलाकमान राज्य के सियासी संकट को पूरी तरह समाप्त करने के लिए केंद्र में गहलोत और पायलट को प्रदेश के फॉर्मूले पर भी फैसला कर सकता है। हालांकि अभी राज्य में हालात सामान्य हैं लेकिन कब तक रहेंगे ये कहा नहीं जा सकता।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |