
सरकारें आती-जाती रहती हैं, किसी को घमंड नहीं करना चाहिए: अशोक गहलोत






जयपुर। स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर अनोखी परंपरा का साक्षी रहे बड़ी चौपड़ पर 74वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर सत्ता पक्ष की ओर से होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम में परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झंडारोहण किया। झंडारोहण कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी, ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, विधायक संयम लोढ़ा और रफीक खान ने भी शिरकत की इस मौके पर उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा कि किसी को घमंड नहीं करना चाहिए। सरकारें आती-जाती रहती हैं। कांग्रेस ने लोकतंत्र की स्थापना की है। केंद्र में बैठी सरकार संवैधानिक तरीके से बनी सरकारों को हटाने का षड्यंत्र कर रही है। लेकिन राजस्थान में हमने उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण कर पीसीसी में सेवा दल की सलामी ली। इस मौके पर उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के नेताओं का बड़ा योगदान है। आजादी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जानों की कुर्बानी दी है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई है। राजस्थान की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस की सरकार बनवाई थी। जनता की सेवा करना ही हमारा परम लक्ष्य है, डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कामों में सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। सरकार में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा


