छोटी काशी में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास,देखे फोटोज

छोटी काशी में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास,देखे फोटोज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव सादगीपूर्वक मनाया गया। यह पहला मौका होगा जब भक्त कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पाए। इस बार दर्शनों के लिए न तो कतारें लगी और न ही कोई बड़े आयोजन हुए। वैसे शहर के अनेक कृष्ण मंदिरों में गर्भ गृह को रंगीन रोशनी और बांदरवालों से सजाया गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में पहले जैसा उल्लास नजर नहीं आ रहा। इस बार कोरोना के कारण इस बार बड़े मंदिरों में मनाए जाने वाले जन्मोत्सव में श्रद्धालु शामिल नहीं हो सके। श्रद्धालुओं को उत्सव के ऑनलाइन दर्शन से ही संतोष करना पड़ रहा है। कई मंदिरों में रात्रि 12 बजे ऑनलाइन अभिषेक दर्शन कियेे। इस दौरान पूजन व पंचद्रव्यों से पूजन के बाद श्रीजी का पंचद्रव्यों से अभिषेक किया गया। ठाकुर श्रीजी को प ंजीरी, लड्डू एवं खीरसा, रबड़ी कुल्हड़ का भोग अर्पण किया गयाा। इस बार कोरोना के कारण मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा स्थगित कर दी गई है।

https://youtu.be/I71mlH6gJM0

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |