
मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना पॉजिटिव , ट्रॉमा सेंटर में भर्ती





साभार : अमर उजाला
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित
चार अगस्त को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।’
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनका इलाज अभी चल ही रहा है। उन्होंने भी खुद ट्वीट करके संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा था, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

