Rajasthan Govt Destabilize: गहलोत सरकार संकट में,  BJP में शामिल हो सकते है Sachin Pilot !  

Rajasthan Govt Destabilize: गहलोत सरकार संकट में,  BJP में शामिल हो सकते है Sachin Pilot !  

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। सियासी उठापटक चल रही है।  अशोक गहलोत सरकार के एक फिर संकट में आने की खबरें सामने आ रही है। पता चला है कि इसी आशंका को भांपते हुए ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीमाओं का सील करने के निर्देश दिए हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले भी गहलोत ने यही कदम उठाया था। कांग्रेस के अंदर बदल रहे घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंचने की बात भी सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट इस पूरे प्रकरण में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही नाराजगियों के बीच सचिन पायलट के साथ आठ मंत्रियों के होने की भी जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में सचिन का अगला कदम निर्णायक साबित हो सकता है। बता दें कि सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अच्छी बनती है। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि सचिन ज्योतिरादित्य नहीं बनेंगे। इस बीच पिछले दो दिन से फिर गर्माये विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे ने कांग्रेस में अशोक गहलोत गुट को अलर्ट-मोड पर ला खड़ा किया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |