[t4b-ticker]

बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब नजरें मंत्रिमंडल विस्तार पर, पढि़ए पूरी खबर

खुलासा न्यूज़, जयपुर। राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए पूरा प्रशासनिक चेहरा बदल दिया है। मुख्य सचिव से लेकर कई महमकों में अतिरिक्त मुख्य सचिव तक बदल दिए गए। अब सभी निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर आकर टिक गई हैं। क्योंकि राजनीति से जुड़े जानकार मानते हैं कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले प्रशासनिक फेरबदल किया जाता है। पिछले छह माह से मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन राज्यसभा चुनावों के बाद इसकी संभावना और बढ़ गई है। वहीं, कई विधायकों के अलावा विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी राजनीतिक नियुक्ति के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। अभी मंत्रिमंडल में 25 सदस्य हैं। ऐसे में पांच और नए चेहरे शामिल हो सकेंगे। इसी के चलते दिन भर मुख्यमंत्री आवास और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के आवास पर दावेदारों की आवाजाही लगी रही। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की सहमति होने पर ही मंत्रिमंडल में जगह मिलना संभव है। क्योंकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व किसी भी स्थिति में कोई विवाद नहीं चाहता है।  बसपा से कांग्रेस में आने वाले विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का इंतजार है। सरकार बनने के बाद से निर्दलीय विधायक लगातार कांग्रेस सरकार के साथ खड़े दिखाई दिए हैं। वहीं बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय होने के बाद उनको भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद दिख रही है। ऐसे में विस्तार के दौरान सांमजस्य बैठाना सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। राज्य में 70 से अधिक प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां होनी हैं। लम्बे समय से इनमें देरी भी हो रही है। अभी निकाय स्तर पर सदस्यों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं, लेकिन अब तक प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों का सभी को इंतजार है। इसमें ऐसे विधायकों को भी आस है, जिनको अपनी जगह मंत्रिमंडल में नहीं दिख रही है। ऐसा माना जा रहा है कि बसपा से आए और निर्दलीय विधायकों को राज्यस्तरीय नियुक्तियों में मौका मिल सकता है।

Join Whatsapp