
बीकानेर से खबर- पत्नी की हत्या करने वाला पति फंसा पुलिस के शिकंजे में





– महिल पुलिस थाने की कार्यवाही
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। दहेज के खातिर पत्नी की हत्या करने वाला पति पुलिस के शिकंजे में फंस गया है। यह कार्यवाही महिला पुलिस थाने के एसआईयूसीएडब्ल्यू के पुलिस उपअधीक्षक ओनाड़सिंह द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी पति राजेन्द्र पुत्र सम्पतलाल सुथार निवासी चौधरी धर्म कांटे के पास पुरानी गजनेर , बंगलानगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने 2 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि 17 जून को छैलूराम पुत्र आसुराम सुथर निवासी गांव नादंड तहसील कोलायत ने महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी बहिन को दहेज के खातिर उसके ससुराल वालों ने फांसी देकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया।


