पार्षद अनामिका ने जताया रांका का आभार

पार्षद अनामिका ने जताया रांका का आभार

 

बीकानेर। वार्ड 75 की पार्षद अनामिका शर्मा ने राम लाल सूरज देवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी व पूर्व नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका का कोरोना काल के अंतर्गत वार्ड व सम्पूर्ण बीकानेर के प्राणी मात्र की जो सेवा की है। उसके लिए पार्षद अनामिका शर्मा ने आभार व्यक्त किया। पार्षद प्रतिनिधि सुमित शर्मा ने बताया कि जब भी सेवा का कार्य के लिए महावीर रांका को बोला गया उनके कदम तत्परता से आगे बढ़ते रहे। हमारे वार्ड में भी इन्होंने अनेक कार्य करवाये जैसे कोरोना वायरस न फैले इसके लिए सेनेटराइजेसन व वार्ड में जरूरतमंदो के लिए 70 रासन किट व मास्क अनेक प्रकार की सेवा कर के राहत पहुंचाने का कार्य किया। पार्षद द्वारा आभार व्यक्त करते समय भाजपा युवा नेता विशाल गोलछा, प्रणय भोजक, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रमेश भाटी, आदि मौजूद थे।

Join Whatsapp 26