
बड़ी खबर: इंडिया वन एयर विमान हुआ क्रैश, छ: लोग थे सवार, पढ़े खबर




बड़ी खबर: इंडिया वन एयर विमान हुआ क्रैश, छ: लोग थे सवार, पढ़े खबर
खुलासा न्यूज़। ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर इंडिया वन एयर के 9-सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग कराई गई। घटना दोपहर करीब 1:20 बजे राउरकेला से लगभग 15 किलोमीटर दूर जाल्दा इलाके में हुई। विमान में उस समय 4 यात्री और 2 पायलट सवार थे। सभी घायलों का इलाज जारी है और किसी की हालत गंभीर बताई नहीं गई है। अधिकारियों के अनुसार कमर्शियल विमान VT-KSS ने दोपहर 12:27 बजे भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। करीब 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने MAYDAY कॉल जारी की और खुले इलाके में सुरक्षित फोर्स लैंडिंग कराई।
हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में विमान के अगले हिस्से और विंग्स को नुकसान पहुंचा दिखाई दे रहा है। फिलहाल दुर्घटना की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स रिकवर किया जा रहा है, जिससे तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सकेगा। ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी. बी. जेना ने बताया कि क्रैश हुआ विमान A-1 कैटेगरी का है। घटना की जानकारी DGCA को दे दी गई है और नियमानुसार जांच शुरू की जाएगी।
विमान में सवार लोग
यात्री
अनीता साहू
सुनील अग्रवाल
सविता अग्रवाल
सुशांत कुमार बिस्वाल
पायलट
तरुण श्रीवास्तव
नवीन खंगार
अधिकारियों का कहना है कि समय रहते MAYDAY कॉल और पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




