
महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया गंभीर आरोप




महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया गंभीर आरोप
बीकानेर। जिले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जाखासर नया की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज किया है।
पीडि़ता ने बताया कि उसके पति की मौत 10 वर्ष पहले हो गयी थी। उसके बाद वह अपनी ढाणी में अपना जीवन यापन करने लगी थी। इस दौरान उसका देवर आया व उसके साथ विवाह करने का झांसा देकर उसे अपने साथ रखने लगा। आरोपी ने पिछले 9 सालों से उसका शारीरिक शोषण किया। अब तीन महीने पहले पीडि़ता ने आरोपी पर विवाह करने का दबाव दिया तो आरोपी ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की व धक्के देकर घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर उसके गहने व सामान भी चोरी कर लिए। अब पीडि़ता अपने रिश्तेदारों के यहां छिप के रह रही है व आरोपी देवर व उसके साथी आसाराम व ओमाराम पीडि़ता को जान से मार देने की धमकियां दी रहे है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




