[t4b-ticker]

बीकानेर: विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट, 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर: विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट, 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर निवासी विवाहिता ने दहेज के मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। मुरलीधर व्यास नगर में पानी की टंकी के पास निवासी संतोष पारीक की ओर से इस्तगासे के जरिये महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की ओर से बताया गया है कि पिछले साल 30 अप्रैल को उसकी शादी एमडीवी कॉलोनी निवासी राजेश आचार्य से हुई थी। वह अपने सभी जेवर ससुराल ले गई। कुछ दिनों बाद पति और ससुरालवालों ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। ससुरालवाले और उनके रिश्तेदार 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। पिछले साल 20 अक्टूबर को उसके साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत नयाशहर पुलिस थाने में की। उसके बाद 10 नवंबर को भी ससुराल पक्ष के लोग घर में घुस गए और मारपीट की।

रात को 10 बजे वह अपने पति के साथ घर पर थी तो दो पुलिसकर्मी आए और घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह बेघर है। पीड़िता की ओर से पति, सास, ससुर सहित 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलीभगत कर साजिशपूर्ण तरीके से उसकी शादी राजेश से कराई थी। आरोपियों ने स्त्रीधन हड़प लिया और घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाने की एसआई सविता रानी को मामले की जांच सौंपी गई है।

Join Whatsapp