
शहर के इस इलाके से निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, मौके पर मचा हडक़ंप




शहर के इस इलाके से निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, मौके पर मचा हडक़ंप
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई खोखों को हटाया है तो कई रेहड़ी, ठेलों को सीज भी किया है। निगम की टीम ने राजीव गांधी मार्ग पर यह कार्रवाई हुई है। अचानक हुई कार्रवाई से एकबारगी हडक़ंप की स्थिति बन गयी और ठेलो वाले अपने ठेले,खोखे हटाने को लेकर उतावले दिखे। निगम टीम ने कई खोखों को बुलडोजर से हटाया है तो कई खोखों को सीज भी किया गया है।निगम अधिकारियों के अनुसार राजीव गांधी मार्ग पर लंबे समय से अवैध खोखे लगे हुए थे। इन्हें पहले भी नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बार-बार की अनदेखी के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।




