[t4b-ticker]

बीकानेर: बच्चेदानी के ऑपरेशन की जांच पूरी, कमेटी ने माना माना ये, पढ़ें पूरी

बीकानेर: बच्चेदानी के ऑपरेशन की जांच पूरी, कमेटी ने माना माना ये, पढ़ें पूरी

बीकानेर। पीबीएम जनाना अस्पताल में महिला के बच्चेदानी की ट्यूब के ऑपरेशन के मामले की जांच पूरी हो गई है। बुधवार को रिपोर्ट सीएमओ भेज दी गई। इसकी जांच के लिए चार डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने माना कि ऑपरेशन नहीं होता तो महिला की जान को खतरा हो सकता था। सुजानदेसर निवासी महिला के गर्भ में करीब आठ सप्ताह के दो भ्रूण पल रहे थे। सोनोग्राफी की रिपोर्ट में केवल बच्चेदानी (फैलोपियन) की ट्यूब में फंसा भ्रूण ही दिखाया गया। उसके आधार पर महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। बाद में दुबारा तबीयत खराब होने पर सोनोग्राफी हुई तो महिला की बच्चेदानी में दूसरा भ्रूण नजर आया। इसे लेकर महिला के परिजन नाराज हुए और डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया था।

एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने मामले की जांच के लिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ.स्वाती फलौदिया,डॉ.कमलेश यादव, डॉ. रुचि सक्सेना और रेडियोलॉजी एचओडी डॉ. सचिन बाठियां की कमेटी गठित की थी। उप अधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी ने बताया कि महिला की एक्सटोपिया प्रेगनेंसी की गई थी, जो जरूरी थी। फैलोपियन ट्यूब में भ्रूण विकसित होता तो वह फट जाती। इससे महिला की जान को खतरा था। फैलोपियन ट्यूब ओवरी को यूट्रस से जोड़ती है। महिला का दूसर भ्रूण भी गिर गया है।वह पूरी तरह स्वस्थ है।

Join Whatsapp