
सुमन छाजेड़ बोले – संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देगा




सुमन छाजेड़ बोले – संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देगा
सौरभ सारस्वत ने कहा – संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता से लोकतंत्र होगा और सशक्त
बीकानेर। बीकानेर संभाग कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना तथा संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाना रहा।
कार्यक्रम के सौरभ सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सजगता, अनुशासन और निरंतर सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करने से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर काशीराम गोदारा ने कहा कि संगठनात्मक बैठकें कार्यकर्ताओं को दिशा और उद्देश्य प्रदान करती हैं। बैठक का मूल लक्ष्य भारत की उन्नति और लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पूरी निष्ठा और लगन से कार्य कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने संगठन सशक्तिकरण पखवाड़े के दूसरे चरण को लेकर कहा कि यह अभियान संगठनात्मक अनुशासन, आपसी समन्वय और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में महापौर सुशीला कंवर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, नारायण चोपड़ा, मोहन सुराणा, अशोक मीणा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, जिला मंत्री किशन चौधरी, तरुण स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र सोनी, सुमन शेखावत, गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, चंद्रशेखर शर्मा, चोरुलाल शर्मा, रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, जोगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, देवरूप सिंह, मुकेश सैनी, पुखराज स्वामी, अनिल शुक्ला, सांगीलाल गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, मीना आसोपा, सुषमा बिस्सा, प्रोमिला गौतम, भारती अरोड़ा, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, पुनीत कुमार शर्मा, भंवरलाल साहू, हिमांशु शर्मा, शिव पड़िहार, सुधा आचार्य, मांगीलाल बिश्नोई, अनूप गहलोत, अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, गजेन्द्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




