[t4b-ticker]

Gold Rate Today: नए साल के पहले हफ्ते की बड़ी गिरावट! आज सस्ता हुआ सोना, जाने 22k गोल्ड का भाव जानिए

Gold Rate Today: नए साल के पहले हफ्ते में सोना सस्ता, देखे आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। नए साल 2026 के पहले सप्ताह की शुरुआत निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। सोमवार, 5 जनवरी 2026 को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने के दाम नीचे आने से शादी-ब्याह और निवेश की योजना बना रहे लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने में करीब 750 रुपये और 22 कैरेट सोने में लगभग 760 रुपये की बढ़त देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

5 जनवरी 2026: देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट 1,35,960 | 22 कैरेट 1,24,640 | 18 कैरेट ₹1,03,377

मुंबई: 24 कैरेट 1,35,810 | 22 कैरेट 1,24,490 | 18 कैरेट 1,03,263

अहमदाबाद: 24 कैरेट 1,35,860 | 22 कैरेट 1,24,540 | 18 कैरेट ₹1,03,301

चेन्नई: 24 कैरेट 1,35,810 | 22 कैरेट 1,24,490 | 18 कैरेट 1,03,263

कोलकाता: 24 कैरेट 1,35,810 | 22 कैरेट 1,24,490 | 18 कैरेट 1,03,263

हैदराबाद: 24 कैरेट 1,35,810 | 22 कैरेट 1,24,490 | 18 कैरेट 1,03,263

जयपुर: 24 कैरेट 1,35,960 | 22 कैरेट 1,24,640 | 18 कैरेट 1,03,377

भोपाल: 24 कैरेट 1,35,860 | 22 कैरेट 1,24,540 | 18 कैरेट 1,03,301

लखनऊ: 24 कैरेट 1,35,960 | 22 कैरेट 1,24,640 | 18 कैरेट 1,03,377

चंडीगढ़: 24 कैरेट 1,35,960 | 22 कैरेट 1,24,640 | 18 कैरेट 1,03,377

चांदी के भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 5 जनवरी 2026 को चांदी 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 3,100 रुपये मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

2026 में सोने के दाम पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2025 में सोने ने करीब 73.45 प्रतिशत की मजबूती दिखाई थी। 2026 में भी वैश्विक तनाव, डॉलर में अस्थिरता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

भारत में कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, मांग-आपूर्ति और भू-राजनीतिक हालात जैसे कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इसी कारण अलग-अलग शहरों में इनके दामों में अंतर देखने को मिलता है।

Join Whatsapp