
भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव




भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव
बीकानेर। चंपा बाई की बगीची के पास नया शहर स्थित डॉ भगवान दास किराडू के घर पर सरला देवी किराडू की याद में भागवत कथा के मूल पाठ में आज पांचवें दिन नंदोत्सव मनाया गया। बाल कृष्ण रूप रुद्रांश आचार्य और नंद बाबा के रूप में मोहित पार्थ किराडू थे, इस अवसर पर पंडित भंवर लाल व्यास द्वारा बताया गया कि भगवान कृष्ण ने बाल रूप में अनेक लीलाएं की। बाल रूप ईश्वर का नाम ही भाव सागर से पार करने वाल है। बाल अवतार कृष्ण के जीवन की अनेक अलग अलग कथाओं का विवेचन मिलता है। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कि जय घोष से सारा वातावरण कृष्णमय हो गया भक्तगण झूम उठे। नगेंद्र नारायण किराडू ने बताया कि कथा के अंतिम दिन संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसमें संगीतज्ञ संतोष जोशी, गिरीराज जोशी स्वर लहरियां बिखेरेंगे बिना किसी तामझाम के कथा के श्रवण का आनंद ही कुछ ओर है इस अवसर पर हरिनारायण पुरोहित, श्रीमती गायत्री देवी किराडू, चंद्र कला किराडू, डॉ राज नारायण व्यास, शोभा व्यास, वेंकटेश व्यास, गौरव पुरोहित, किरण पुरोहित, गंगा देवी किराडू, गिरिजा पुरोहित, उषा पुरोहित, माया पुरोहित, मीनाक्षी भदानी, उपासना व्यास, सौम्या आचार्य, दिव्य वाणी बिस्सा, सुरभि बिस्सा, पूजा किराडू, रीतिका किराडू, वत्सला व्यास, जयश्री व्यास, हर्षिता व्यास, पूर्वा व्यास, दीपाली व्यास, मोहित पार्थ, उत्कर्ष किराडू, दीक्षा व्यास, रुद्र व्यास, तनुष व्यास, दक्ष्य व्यास, शिवम् पुरोहित, ओजस व्यास, प्रगति व्यास, वांशिका पुरोहित, जितेशा व्यास, गार्गी किराडू, वेदांग व्यास आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।




