[t4b-ticker]

बीकानेर: चायल के घर फायरिंग करने के आरोपी सगे भाइयों को इतने दिन की रिमांड

बीकानेर: चायल के घर फायरिंग करने के आरोपी सगे भाइयों को इतने दिन की रिमांड

बीकानेर। व्यापारी सुखदेव चायल के घर फायरिंग करने के आरोपी सगे भाइयों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। चायल के सादुल गंज स्थित निवास पर दस सितंबर की सुबह फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सगे भाई सुनील और संजय नायक को हरियाणा से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। लॉरेंस गैंग के सुंदर हांसी के कहने पर दोनों भाइयों ने सुखदेव के घर फायरिंग की थी। इस वारदात में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Join Whatsapp