[t4b-ticker]

भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली | भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीडीपी 4.18 ट्रिलियन डॉलर या 347 लाख करोड़ रु. पहुंच गई है। इस तरह भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। सरकार ने कहा है कि मौजूदा रफ्तार जारी रही तो ढाई से तीन साल में जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2030 तक जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर या 606 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।

Join Whatsapp