
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे बीकानेर, कल इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल




केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे बीकानेर, कल इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किया स्वागत
बीकानेर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत का जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, महावीर रांका, श्याम सिंह हाडला, अखिलेश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह राजपुरोहित, भंवर जांगिड़, गोकुल जोशी, प्रणव भोजक, अनिल शुक्ला, श्रीमती उपासना, पवन महनोत, मुकेश बन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। शेखावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। शेखावत शुक्रवार प्रात: 11 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर 12.30 बजे नाकोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।



