
5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम




5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम
बीकानेर। राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं बोर्ड एग्जाम का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा (कक्षा 5) का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच में किया जाएगा। आठवीं के स्टूडेंट्स को होली के अवकाश में भी तैयारी करनी होगी जबकि पांचवीं के स्टूडेंट्स के एग्जाम पहले ही खत्म हो जाएंगे। सिर्फ संस्कृत स्कूल सहित विशेष स्कूलों में ही पांचवीं की तृतीय भाषा के एग्जाम होंगे।
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी 26 से 5 मार्च 26 तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक होंगी।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना विभागीय पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2026
समय : दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
19 फरवरी 26 गुरुवार अंग्रेजी
20 फरवरी 26 शुक्रवार अंतराल
21 फरवरी 26 शनिवार हिन्दी
22 फरवरी 26 रविवार अंतराल
23 फरवरी 26 सोमवार विज्ञान
24 फरवरी 26 मंगलवार अंतराल
25 फरवरी 26 बुधवार सामाजिक विज्ञान
26 फरवरी 26 गुरुवार अंतराल
27 फरवरी 26 शुक्रवार गणित
28 फरवरी 26 शनिवार अंतराल
1 मार्च 26 रविवार अवकाश
2 मार्च 26 सोमवार होलिका दहन अवकाश
3 मार्च 26 मंगलवार धुलंडी अवकाश अवकाश
4 मार्च 26 बुधवार तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्क़तम् (संस्कृत शिक्षा विभाग))´
आठवीं बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2026 (मूक बधिर)
19 फरवरी 26 गुरुवार अंग्रेजी
20 फरवरी 26 शुक्रवार अंतराल
21 फरवरी 26 शनिवार हिन्दी
22 फरवरी 26 रविवार अंतराल
23 फरवरी 26 सोमवार विज्ञान
24 फरवरी 26 मंगलवार अंतराल
25 फरवरी 26 बुधवार सामाजिक विज्ञान
26 फरवरी 26 गुरुवार अंतराल
27 फरवरी 26 शुक्रवार गणित
पांचवीं बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम
समय दोपहर डेढ़ बजे से चार बजे तक
20 फरवरी 26 शुक्रवार अंग्रेजी
21 फरवरी 26 शनिवार अंतराल
22 फरवरी 26 रविवार अवकाश
23 फरवरी 26 सोमवार अंतराल
24 फरवरी 26 मंगलवार गणित
25 फरवरी 26 बुधवार अंतराल
26 फरवरी 26 गुरुवार हिन्दी
27 फरवरी 26 शुक्रवार अंतराल
28 फरवरी 26 शनिवार पर्यावरण अध्ययन
1 मार्च 26 रविवार अवकाश
2 मार्च 26 सोमवार होलिका दहन अवकाश
3 मार्च 26 मंगलवार धुलंडी अवकाश
4 मार्च 26 बुधवार अंतराल
5 मार्च 26 गुरुवार विशेष विषय (संस्कृत,उर्दू, सिंधी)
शिक्षा विभाग की ओर से जारी टाइम टेबल को ही अधिकृत माना जावें।




