[t4b-ticker]

प्रथम ग्राम स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शंखनाद, राजस्थान के सीमावर्ती 206 ग्रामों में कल लगेगा चिकित्सा शिविर

प्रथम ग्राम स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शंखनाद, राजस्थान के सीमावर्ती 206 ग्रामों में कल लगेगा चिकित्सा शिविर
बीकानेर। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से प्रथम ग्राम स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शंखनाद आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को ऋद्धि-सिद्धि भवनए बीकानेर में किया गया। इस वृहद सेवा अभियान का आयोजन सीमाजन कल्याण समिति, नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन सक्षम एवं भारतीय किसान संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक टेकचंद बार्डिया, सीमाजन कल्याण समिति के अखिल भारतीय सह संयोजक नीमब सिंह, एमएनओ के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी शंभू सिंह रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सीमाजन कल्याण समिति के जिला मंत्री संग्राम सिंह चलकोई, अध्यक्ष धनपत बाफना, विक्रम योगी, प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सेवा यात्रा के अंतर्गत राजस्थान के सीमावर्ती 206 प्रथम ग्रामों में चिकित्सकों की टीमें आज विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुईं। कल दिनांक 21 दिसंबर 2025 को इन सभी ग्रामों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगाए जिसमें सीमा पर निवास करने वाले नागरिकों की स्वास्थ्य जाँच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
बीकानेर से कुल 22 चिकित्सक दल अलग.अलग क्षेत्रों में 22 सीमावर्ती गांवो में भेजे गए हैं, जो प्रात:काल से चिकित्सा शिविरों का संचालन करेंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री संग्राम सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक देश की द्वितीय रक्षा पंक्ति के रूप में कार्य करते हैं और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण की चिंता करना संपूर्ण समाज का दायित्व है।
वहीं अखिल भारतीय सहसंयोजक नीमब सिंह ने कहा कि यह सेवा यात्रा समाज के प्रति दायित्व निर्वहन एवं राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीमाजन कल्याण समिति आज देश की थलीय एवं जलीय सीमाओं से जुड़े राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और सीमा सुरक्षाए सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है। यह वृहद सेवा अभियान कल संपन्न होगा। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र राठी ने किया तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं थे।

Join Whatsapp