[t4b-ticker]

लव-मैरिज से नाराज लड़की वालों ने युवक की नाक काटी, युवती के चाचा का पैर काटा, 7 आरोपी गिरफ्तार

लव-मैरिज से नाराज लड़की वालों ने युवक की नाक काटी, युवती के चाचा का पैर काटा, 7 आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बाड़मेर। जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में लव मैरिज को लेकर पुरानी रंजिश ने बुधवार शाम खूनी रूप ले लिया। जीवाणियों की ढाणी में हुए इस संघर्ष में पहले लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के बड़े भाई पर हमला कर दरांती से उसकी नाक काट दी, वहीं इसके बाद लड़के पक्ष ने पलटवार करते हुए लड़की के चाचा का पैर तोड़ दिया।

घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है। हमले में घायल हुए उक सिंह (35) और धर्म सिंह (50) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उक सिंह का इलाज सांचौर, जबकि धर्म सिंह का इलाज जोधपुर में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, जीवाणियों की ढाणी निवासी श्रवण सिंह (25) ने करीब ढाई साल पहले पड़ोस की लड़की से लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। लड़की के घरवाले इस शादी से नाराज थे और बदला लेने की फिराक में थे।बुधवार शाम उक सिंह खेत से लौट रहा था, तभी धर्म सिंह और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया और दरांती से उसकी नाक काट दी। गंभीर हालत में उक सिंह किसी तरह घर पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलते ही उक सिंह के परिजन लड़की के घर पहुंचे और वहां धर्म सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान धर्म सिंह का पैर टूट गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गुड़ामालानी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उक सिंह को सांचौर और धर्म सिंह को जोधपुर रेफर किया गया। बताया गया है कि श्रवण सिंह फिलहाल अपने परिवार के साथ गुजरात में रहता है।पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उक सिंह के बयान पर: धर्म सिंह पक्ष के शंकर सिंह, शैतान सिंह, तनसिंह और सुमेर सिंह गिरफ्तार,धर्म सिंह के बयान पर: उक सिंह पक्ष के नारायण सिंह, आलम सिंह और जालम सिंह गिरफ्तार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Join Whatsapp