[t4b-ticker]

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

बीकानेर। यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने संबोधित किया।

इस अवसर पर नव-नियुक्त देहात संगठन प्रभारी बलबीर बिश्नोई, सह प्रभारी अशोक नागपाल एवं शहर प्रभारी ओम सारस्वत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी संबोधित किया।

बिहारीलाल बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने बीते दो वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। किसान, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं से आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है।

श्याम पंचारिया, देहात ज़िलाध्यक्ष, भाजपा ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गांव-गांव तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।

ताराचंद सारस्वत, विधायक, श्रीडूंगरगढ़ ने कहा कि सरकार ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है। बुनियादी ढांचे के साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती मिली है।

बलबीर बिश्नोई, देहात संगठन प्रभारी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन व सरकार के समन्वय से जनहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

अशोक नागपाल, सह प्रभारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है और भाजपा की नीतियाँ अंत्योदय को समर्पित हैं।

कार्यक्रम में सत्यप्रकाश आचार्य, महावीर चारण, सुरेन्द्र शेखावत, कुंभाराम सिद्ध, महेश व्यास, चेयरमैन मानमल शर्मा, ज़िला महामंत्री दिलीप सिंह, तोलाराम कुकणा, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, आईटी सैल संभाग संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित, ईमीलाल नैण, हेमनाथ जाखड़, भवानी पाईवाल, भंवरलाल जांगीड सहित ज़िला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Join Whatsapp