[t4b-ticker]

आचार्य ने अपने 50वें जन्मदिन के अवसर पर लिया संकल्प तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बनायेंगे ट्रस्ट

आचार्य ने अपने 50वें जन्मदिन के अवसर पर लिया संकल्प तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बनायेंगे ट्रस्ट
बीकानेर मूल के कोलकाता निवासी उमेश आचार्य ने अपने 50वें जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प लिया कि वे आनेवाले समय में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ट्रस्ट बनायेंगे जिससे विशेष रूप से बीकानेर और कोलकाता निवासी को सुविधा प्रदान की जायेगी।मथुरा, नंदगाँव, गोवर्धन,बरसाना और वृंदावन की महत्त्वपूर्ण तीर्थयात्रा पूर्ण की। यह उनके अनेक धार्मिक यात्राओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण अध्याय है। वे नियमित रूप से जगन्नाथ जी, वासुकीनाथ जी, शिर्डी, महाकाल ज्योतिर्लिंग, खाटू श्याम, सालासर, वाराणसी तथा अनेक अन्य पवित्र स्थलों की यात्रा करते हुए धर्म और अध्यात्म से जुड़े लोगों से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त करते है।।
उमेश आचार्य का मानना है कि ऐसी तीर्थ यात्राएँ उन्हें ईश्वर से जोड़ती हैं और आंतरिक संतोष प्रदान करती हैं। वे देश की संस्कृति और समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर को और अधिक जानने की इच्छा रखते हैं। अपनी यात्राओं के दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं, जो उनके व्यवसाय में भी उपयोगी सिद्ध होता है।
वे दृढ़ विश्वास रखते हैं कि कर्ता वे स्वयं नहीं, बल्कि ईश्वर हैं—और वे केवल ईश्वर द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करते हैं। उनका परिवार सदैव उनका साथ देता आया है। भविष्य में वे एक ऐसा ट्रस्ट स्थापित करना चाहते हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों की यात्रा सरल और सुगम तरीके से कराने में सहायता कर सके।श्रीमती रजनी हर्ष ने कहा कि उमेश की धर्म के प्रति उनकी आस्था युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करती है। उन्होंने उनका सम्मान भी किया।

Join Whatsapp