[t4b-ticker]

5 महीने की प्रेग्नेंट 15 साल की लडक़ी के शव मिलने का मामला : आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, नहीं उठाया शव

5 महीने की प्रेग्नेंट 15 साल की लडक़ी के शव मिलने का मामला : आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, नहीं उठाया शव
खुलासा नेटवर्क। 10 वीं क्लास की 15 साल की लड़की की लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। घरवालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वे धरने पर बैठ गए और हत्यारे को पकड़ने की मांग पर अड़ गए हैं। मामला चूरू में बीदासर थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। FIR में बताया- मैं सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। उस समय बेटी घर पर सो रही थी। करीब 15 मिनट बाद लौटा। तब बेटी घर पर नहीं थी। पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह जंगल की ओर गई है।

करीब आधे घंटे बाद भी नहीं लौटी तो इधर-उधर तलाश किया। वह नहीं मिली। घर आकर भाई को कॉल कर पूछा तो उसने बताया कि वह उसके घर भी नहीं आई। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ आसपास के खेतों और बंद पड़ी खदानों में तलाश किया। तभी बड़े पत्थर के पास बेटी के पैर दिखाई दिए। वहां जाकर देखा तो वह जमीन पर अचेत पड़ी थी। उसको हाथ लगाकर हिलाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। बेटी की गर्दन और जबड़े पर निशान थे।

सोमवार शाम 5 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया, जिसमें लड़की के 5 महीने की प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई।

बीदासर सरकारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे लोगों ने हत्या के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हत्या में एक से अधिक आरोपी है, तो मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। सर्द रात के बावजूद ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

Join Whatsapp