
बीकानेर: सुबह सुबह यहाँ सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस पहुंची मोके पर




बीकानेर: सुबह सुबह यहाँ सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस पहुंची मोके पर
बीकानेर। रविवार सुबह शहर के धरणीधर क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना धरणीधर क्षेत्र से जुड़ी है जहा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (45 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हुई है। रविवार सुबह जब लोग सड़क से गुजरे, तो उसे अचेत अवस्था में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।




