[t4b-ticker]

इस जगह प्लास्टिक के कट्टे में मिला महिला का 10 दिन पुराना शव

इस जगह प्लास्टिक के कट्टे में मिला महिला का 10 दिन पुराना शव

चूरू। जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुराना जोहड़ के पास एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिला। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल है और शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर रतनगढ़ डीएसपी इंसार खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह घटना जोरावरपुरा फांटे के पास स्थित थामड़ा जोहड़े की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल है और शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को सूचित किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया गया है। पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि यह कट्टा कई दिनों से जोहड़ में तैर रहा था। आज जब कट्टे को लेकर संदेह हुआ और उसे बाहर निकाला गया, तो उसके अंदर महिला का शव मिला। पुलिस अब महिला की पहचान करने और इस घटना के पीछे के दोषियों का पता लगाने में जुटी है। शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी।

Join Whatsapp