
बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद बीकानेर आगमन अनेक जगह हुआ स्वागत




बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद बीकानेर आगमन अनेक जगह हुआ स्वागत
बीकानेर। बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद बीकानेर आगमन पर बीकानेर जिले में अनेक जगहों पर स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम हुए। कितासर में विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर बालाजी की माला पहनाकर स्वागत किया और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने अभिनंदन किया। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में भी विधायक सारस्वत ने साफा पहनाकर स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट एवं महेंद्र सिंह तंवर ने दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। इसके अलावा बेनीसर, लखासर, जोधासर, झंझेऊ और शेरुणा में भी कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार उत्साह के साथ स्वागत किया।
लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र : लूणकरनसर के गुंसाईसर में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड के नेतृत्व में गुड़ से तौलकर और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यहाँ कोजूराम सारस्वत, कुंभाराम गोदारा, शिवरतन शर्मा, अशोक मारू, एडवोकेट नेंमगिरी गुसाई, श्रवण सुथार, संतोषानंद महाराज, पवन स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।
नोखा विधानसभा क्षेत्र : नोखा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं नोरंगदेसर में मंडल अध्यक्ष मांगुसिंह, गंगाराम पारीक, करणाराम, मस्तानाराम, पवन राठी, जिला उपाध्यक्ष महेश झंवर, जिला मंत्री मनमोहन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में नोरंगदेसर में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण रहा।
खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र : खाजूवाला में मंडल अध्यक्ष मूकेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत आयोजित किया गया। यहाँ प्रशांत बिश्नोई, लक्ष्मण गुरिया, डुंगरराम सैन, जिला महामंत्री तोलाराम कुकणा, दिलीप जलंधरा, राधेश्याम बिश्नोई, जगविंदर संधू, नंदू सुथार, हरिकिसन सारस्वत, जगदीश सुथार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कोलायत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा रेगिस्तान के जहाज़ और खुली जीप से किया गया स्वागत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
ड्रीम सिटी (युवा मोर्चा) : ड्रीम सिटी में युवा मोर्चा अध्यक्ष जसराज सिंवर और वेदव्यास के नेतृत्व में युवा शक्ति ने जोशीले अंदाज़ में स्वागत किया।
हल्दीराम प्याऊ पर युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी,जुगल सिंह बेलासर, गौरव सिंह काली पहाड़ी, सार्दुल सिंह , दिलीप गहलोत, नवरत्न सिंह, सुशील तंवर, पंकज सांखला, आशीष गहलोत, युवराज सिंह राजावत, सूरज सिंह शेखावत, अंकित तंवर, विक्रम सिंह डाबड़ी, जय सिंह ख्याली, सतेन्द्र सिंह ख्याली, देवेन्द्र सिंह ख्याली, कुणाल गौड़, एडवोकेट राजवीर सिंह कुचेरिया, राजेंद्र नायक, एडवोकेट लाल कृष्ण पन्नू सहित युवाओं की भारी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया।
बीकानेर में मोहन सुराणा, डॉ . अशोक भाटी, विक्रम सिंह भाटी, राधेश्याम धायल सहित अनेक जनों ने बिहारीलाल का स्वागत किया।




