
बीकानेर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, उमा सुथार बनीं शहर अध्यक्ष, ओमप्रकाश सैनी को देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी




बीकानेर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, उमा सुथार बनीं शहर अध्यक्ष, ओमप्रकाश सैनी को देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बीकानेर। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर उमा सुथार को नियुक्त किया गया है, वहीं बीकानेर जिला देहात कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ओमप्रकाश सैनी को सौंपी गई है।
दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा ओबीसी वर्ग के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी।




