[t4b-ticker]

हेड कॉन्स्टेबल की गाना सुनते-सुनते बिगड़ी तबीयत, मौत, 4 दिन पहले बड़े बेटे की हुई थी शादी

हेड कॉन्स्टेबल की गाना सुनते-सुनते बिगड़ी तबीयत, मौत, 4 दिन पहले बड़े बेटे की हुई थी शादी

कोटा। कोटा में गाना सुनते-सुनते एक हेड कॉन्स्टेबल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। उनके बड़े बेटे की 22 नवंबर को शादी थी। घर में खुशी का माहौल था। अब हादसे के बाद से परिवार सदमे में है।

हेड कॉन्स्टेबल यशवंत सिंह (54) की मौत हुई है। उनका बालिता रोड पर घर है। बड़े बेटे शक्ति सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को उसकी शादी थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। हंसी-खुशी का माहौल था। पापा बुधवार शाम को खाना खा रहे थे। तब मां से गाना लगाने को कहा था। मां ने उनकी फरमाइश का गाना लगाया।

गाना सुनते-सुनते ही पापा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत कोटा हार्ट हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पहले कोई बीमारी नहीं थी। हेड कॉन्स्टेबल के 3 बेटे और 1 बेटी है। बड़े बेटे शक्ति सिंह की 22 नवंबर को शादी थी।

कुन्हाड़ी थाना हेड कॉन्स्टेबल पदम सिंह ने बताया- हेड कॉन्स्टेबल यशवंत सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे। फिलहाल कलेक्ट्रेट में गार्ड लगे हुए थे। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपा जाएगा। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होना बताया है

Join Whatsapp