
मौसम अलर्ट; सैन्यार चक्रवात मचाएगा तबाही! 6 राज्यों में भयंकर भारी बारिश की चेतावनी




मौसम अलर्ट; सैन्यार चक्रवात मचाएगा तबाही! 6 राज्यों में भयंकर भारी बारिश की चेतावनी
मुम्बई। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की वजह से सर्दी बढ़ रही है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात सैन्यार की वजह से तटीय राज्यों का मौसम गड़बड़ा गया है और वहां भयंकर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिसे संयुक्त अरब अमीरात ने सैन्यार नाम दिया है। इसका मतलब च्सिंहज् होता है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसा इस चक्रवात का नाम है, वैसा ही इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावनामौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में यह तूफान कई इलाकों में मौसम प्रणाली को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। ढ्ढरूष्ठ ने इस चक्रवात के खतरे को ध्यान में रखते हुए कम से कम छह राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ राज्यों में इसके प्रभाव से भयंकर शीतलहर चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवात सक्रिय होने से तटीय इलाकों में तेज हवा चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।अनुसार, 26 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच इस चक्रवात का असर सबसे ज्यादा तटीय राज्यों में देखने को मिलेगा। इनमें ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही पश्चिम बंगाल का तटीय क्षेत्र शामिल है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन राज्यों में तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में लहरों में ऊंची लहरें देखने को मिल सकती है। इसी वजह से प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह भी दी है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। ज्यादा प्रभाव वाले राज्यों में एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है। ताकि जरूरत पडऩे पर लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।कई राज्यों में तापमान गिरने के आसारमौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में दिखने लगा है। पहाड़ों से ठंडी हवाओं के चलने से उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंड का एहसास पहले से ज्यादा होने लगा है। बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। ढ्ढरूष्ठ ने सुबह और शाम के समय ठंड और बढऩे की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है।बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्टइन राज्यों में शीतलहर चलने के आसारढ्ढरूष्ठ के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है। अगले एक सप्ताह में तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी। वहीं उत्तरी राजस्थान में सर्द हवाओं का असर साफ दिखाई देगा। रात का तापमान काफी नीचे गिर सकता है और सुबह कोहरे की स्थिति भी बन सकती है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ठंड बढऩे के संकेत हैं। इसका असर धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश और बिहार तक भी महसूस किया जाएगा




