
बीकानेर: भाजपा प्रदेश टीम में बिहारीलाल बिश्नोई उपाध्यक्ष व अविनाश जोशी बने आईटी प्रभारी




बीकानेर: भाजपा प्रदेश टीम में बिहारीलाल बिश्नोई उपाध्यक्ष व अविनाश जोशी बने आईटी प्रभारी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी सूची में बीकानेर से चार नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीकानेर के वरिष्ठ नेता बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अविनाश जोशी को प्रदेश आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अपूर्वा सिंह को मंत्री,दशरथ सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न जिलों से उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में बीकानेर जिले के इन नेताओं की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।





