
बीकानेर: गाजे बाजे के साथ राम जानकी विवाह सम्पन्न, महिला संगीत की भव्य प्रस्तुति




बीकानेर: गाजे बाजे के साथ राम जानकी विवाह सम्पन्न, महिला संगीत की भव्य प्रस्तुति
खुलासा न्यूज़। लूणकरणसर में स्वामी समाज संस्था में राम जानकी विवाह कार्य सम्पन्न हुआ। हनुमान मंदिर से भव्य झांकी के साथ गाजे बाजे से प्रभु श्री राम की बारात निकाली गई, जो कालू रोड स्वामी समाज संस्था के श्री ठाकुर मंदिर तक पहुंची। कस्बे में जगह जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया।
श्री ठाकुर जी मंदिर में महिला संगीत की प्राचीन संस्कृति के साथ राम जानकी विवाह सम्पन्न हुआ। पुजारी गिरधारीदास स्वामी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। आयोजन श्री ठाकुर जी सेवा समिति लूणकरणसर द्वारा किया गया। आयोजन कमेटी ने सहयोग और भागीदारी के लिए सर्व समाज व स्थानीय पुलिस प्रशासन धन्यवाद ज्ञापित किया।




