
शादी के बाद विवाहिता से दहेज मे कार नहीं लाने पर ससुराल पक्ष ने किया परेशान, पति सहित इन लोगों पर मामला दर्ज




शादी के बाद विवाहिता से दहेज मे कार नहीं लाने पर ससुराल पक्ष ने किया परेशान, पति सहित इन लोगों पर मामला दर्ज
बीकानेर। विवाहिता के शादी बाद दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल पक्ष ने अपने बहु को इतना परेशान किया कि आखिर तंग आकर ससुराल पक्ष के खिलाफ करवाया मामला दर्ज। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने पति सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।आड़सर बास निवासी पीडि़ता नेहा उर्फ गरिमा पुत्री दिलीप ब्राह्मण ने जयपुर निवासी हाल इम्फाल निवासी अपने पति हिमांशु, ससुर विजयकुमार पुत्र गिरधारीलाल दाधीच, सास हेमलता के खिलाफ आरोप लगाए है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2023 को उसका विवाह हिमांशु के साथ हुआ। उसके माता पिता ने अपनी क्षमता से अधिक गहने व दहेज दिया। विवाह के बाद वह पति व सास ससुर के साथ इम्फाल चली गई। शुरू से ही आरोपी उसे कम दहेज का ताना देने लगे। दहेज में पांच लाख नगदी व कार लेकर आने के लिए प्रताडि़त करने लगे। उसे हर बात पर जलील करते और चले जाने की बात कहते हुए हिमांशु की दूसरे मालदार घराने में विवाह करने की बात कहते। पीडि़ता ने सास को खतरनाक व खुंखार औरत बताते हुए उसका घर नहीं बसने देने व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप लगाया। उसने बताया कि फरवरी 2025 में तीनों आरोपियों ने उसे पसंद नहीं करने की बात कहते हुए पीहर भेज दिया। उनके दुव्र्यवहार से उसकी तबीयत खराब हो गई और वह करीब 15 दिन आईसीयू में भर्ती रही। 18 जून 2025 को तीनों श्रीडूंगरगढ़ आए और उसके माता पिता को गालियां निकाल कर जलील किया। आरोपियों ने उसका स्त्रीधन नहीं लौटाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।




