
बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालिका की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस




बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालिका की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
बीकानेर। शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। हादसा शहर के प्रताप बस्ती क्षेत्र में हुआ है। जहां बालिका के ऊपर से ट्रेक्टर ट्रॉली निकल गयी। जिससे बालिका चेतना की मृत्यु हो गई। घटना बाद आक्रोशित गली व परिवार के लोगों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना प्रताप बस्ती है, जहां ट्रेक्टर की चपेट में आने से बालिका की मृत्यु हो गई। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।




