
चर्चा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष का चयन, कभी लोकसभा में लगा था भापजा से सांठ गांठ का आरोप




चर्चा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष का चयन, कभी लोकसभा में लगा था भापजा से सांठ गांठ का आरोप
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। आखिरकार कांग्रेस ने शहर और देहात में अपने अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। युवाओं को मौका देने की बात सामने आने बाद भी जहां बीकानेर शहर में मदन गोपाल मेघवाल को मौका दिया गया है। वही देहात में एक बार फिर बिश्नाराम सियाग को अध्यक्ष बना दिया गया है। इससे पहले यशपाल गहलोत भी करीब 15 साल तक शहर जिलाध्यक्ष रह चुके है। ऐसे में पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लग गया है की जब देहात में अध्यक्ष रिपीट करना था तो चर्चा ही क्यों की गई। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी में नए शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर एक बार फिर असंतोष के स्वर उभरकर सामने आ सकते हैं। संगठन में व्यापक बदलाव की अपेक्षा के बीच इसमें युवा को मौका नहीं दिया गया। न ही अल्पसंख्यक समुदाय से किसी को अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के भीतर लगातार यह मांग उठती रही है कि संगठन में नई ऊर्जा और नए नेतृत्व को आगे लाया जाए। लेकिन इस बार भी भी ऐसा नहीं हुआ है। अल्पसंख्यक समुदाय भी लगातार प्रतिनिधित्व की मांग उठाता रहा है। इस बीच, लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मेघवाल पर भाजपा के साथ सांठ–गांठ के आरोप भी पार्टी हलकों में चर्चा का विषय बने थे। हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसका असर आने वाले समय में निगम और पंचायत चुनावों में न पड़ जाए।
डोटासरा से मुलाकात
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सोमवार को जयपुर पहुंच गए। दोनों नेता यहां प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात करेंगे, जिसमें संगठन को सक्रिय करने के लिए विस्तृत रोड मैप तैयार किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे और एक–दो दिन बाद बीकानेर वापस लौटेंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए तैयार की गई योजनाओं पर विचार–विमर्श करेंगे।




