
बिहार : मंत्रियों की लिस्ट में एक नाम ऐसा भी शामिल जिन्होंने बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की ली शपथ




बिहार : मंत्रियों की लिस्ट में एक नाम ऐसा भी शामिल जिन्होंने बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की ली शपथ
पटना। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जमुई से जीतीं श्रेयसी सिंह समेत 10 नए चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई है।
नीतीश कुमार ने अपने सभी 8 मंत्रियों को रिपीट किया, जबकि बीजेपी में 7 नए चेहरे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। उनमें संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, नारायण प्रसाद और प्रमोद चंद्रवंशी शामिल हैं।
वहीं LJP-R के संजय कुमार और संजय सिंह को मौका मिला। मंत्रियों की लिस्ट में एक नाम रालोमा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी है। उन्होंने बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की शपथ ली। वे न MLA हैं और न MLC। उन्हें 6 महीने में MLC बनना होगा।
दानापुर से RJD उम्मीदवार और बाहुबली रीतलाल यादव को हराने वाले रामकृपाल यादव को भी बीजेपी ने मंत्री बनाया है। नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों में 1 मुस्लिम, 3 महिलाएं हैं। महिलाओं की कैबिनेट में हिस्सेदारी 11 फीसदी है। साथ ही 3 ऐसे मंत्री हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं।




