[t4b-ticker]

आपसी भूमि विवाद को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से किया जानलेवा हमला

आपसी भूमि विवाद को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से किया जानलेवा हमला
बीकानेर। श्रीकोलायत हिराई की ढाणी क्षेत्र में भूमि विवाद की पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर रात एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने युवक को खेत में घेरकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उमेद सिंह पुत्र कानसिंह भाटी (36) रात करीब 8 बजे अपने खेत पर बुवाई का कार्य देखने गया था। उसी दौरान तीन ट्रैक्टर और दो गाडिय़ों में सवार करीब सात लोगों ने उसे घेर लिया। पीडि़त ने बताया कि ट्रैक्टर से नीचे उतरते ही आरोपी राजू सिंह ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, पर वह बच गया। इसके बाद मनोहर सिंह और सुमेर सिंह ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी दाहिनी टांग पर गंभीर चोट पहुंचाई। इसके बाद सुमेर सिंह, भंवर सिंह, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, नारायण सिंह और मल्लू सिंह ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें उनका दाहिना हाथ टूट गया और कमर, नाक तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
हमले के दौरान शोर-शराबा सुनकर पीडि़त के पिता कानसिंह और भतीजा समुंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भागते समय आरोपियों ने उमेद सिंह की गाड़ी को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp