[t4b-ticker]

अज्ञात चोरों ने टाइल्स फैक्ट्री से लाखों की मशीने पार की

अज्ञात चोरों ने टाइल्स फैक्ट्री से लाखों की मशीने पार की
महेश देरासरी
महाजन। कस्बे सहित आस पास के ग्रामीणों अंचलों में सर्दी के साथ चोरियों का ग्राफ भी बढऩे लगा है। मगलवार देर रात को अज्ञात चोरों ने टाइल्स फेक्ट्री में सेंधमारी कर लाखो की मशीनें गाड़ी में डालकर ले गए। क्षेत्र लगातार चोरियों होने से आमजन में रोष है। लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नही कर पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाजन निवासी प्रभुदयाल आचार्य की रेलवे स्टेशन में ब्लॉक टाइल्स की फैक्ट्री है। मंगलवार देर रात को अज्ञात चोरों ने टाइल्स फैक्ट्री के ताले तोडक़र तीन मशीनों को खोलकर ले गए। वही एक मशीन नही खुलने के कारण वही छोडक़र रफ्यूचक्कर हो गए। चोरी हुई तीनो मशीनों की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। क्षेत्र में लगातार हों रही चोरियों को लेकर आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। एक माह बीत जाने के बाद भी पिछली चोरियों का खुलासा नही हुआ है । जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। गौरतलब है कि प्रभुदयाल आचार्य के एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। गत दिनों 5 नवम्बर को पुलिस थाने के कुछ दी दूरी पर स्थित सर्विस स्टेशन से भी मशीनों की चोरी हुई थी। एक सप्ताह बीत जाने पर भी पुलिस चोरों का पता नही लगा सकी। आचार्य ने बताया कि रात्रि को पुलिस गश्त नही होने से चोरों के हौसले बुलंद होने लगे है। अज्ञात चोर मंदिरों के बाद दुकानों को निशाना बना रहे है। लगातार चोरियां होंने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Join Whatsapp