
बीकानेर: जेबकतरों के पास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा



बीकानेर: जेबकतरों के पास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस ने जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार 16 नबंवर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 14 नवंबर को लूणकरणसर कस्बे के भीमसेन चौधरी पब्लिक पार्क के पास हुई घटना के संबंध में की गई है। यहां मलकीत सिंह निवासी नाथवाणा की जेब से आठ हजार रुपए निकाले गए थे। पुलिस ने इस मामले में दलीप बावरी, कन्हैया बावरी, कुमार बावरी और चंदन बावरी को गिरफ्तार किया है।
ये सभी आरोपी फालना, जिला पाली के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार जेबकतरों के पास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन आरोपियों ने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस गिरोह में उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस इन जेबकतरों से गहन पूछताछ करेगी। इसका उद्देश्य उनके अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करना और अन्य संभावित मामलों का खुलासा करना है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।




