
बड़ी खबर: शहर के भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने पत्नी को मारकर चुपचाप करने लगे अंतिम संस्कार



बड़ी खबर: शहर के भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने पत्नी को मारकर चुपचाप करने लगे अंतिम संस्कार
भरतपुर। बीजेपी के युवा मोर्चा के नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुर ने स्नढ्ढक्र में दामाद पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि पीहर पक्ष को बिना बताए अंतिम संस्कार करवाया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोग शव नष्ट कर सबूत मिटाना चाहते थे। जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी और अंतिम संस्कार रुकवाया।
इसके बाद बॉडी में कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
पिता का कहना है कि दामाद शादी के बाद बेटी से बार-बार दहेज में थार स्ङ्क लाकर देने की मांग करता था। पिता का दावा है की शरीर पर चोट के निशान थे और गला नीला पड़ गया था।
मामला मामला भरतपुर के सेवर थाना इलाके की गणेश कॉलोनी का शनिवार शाम 5 बजे का है। रविवार को विवाहिता का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। वहीं स्नस्रु टीम ने सबूत जुटाए हैं।
सेवर सतीश चंद ने बताया- कल शाम को कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि प्रियंका (33) पुत्री ओमप्रकाश की मौत हो गई और शव को पीहर पक्ष को बिना बताए पीदावली गांव थाना बयाना में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
मामले में बयाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अंतिम संस्कार रुकवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
मौके पर स्नस्रु की टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच सभी एंगल से जांच की जा रही है। प्रियंका के पिता ने उसके दामाद आकाश फौजदार और पीहर पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है।
बोले- दहेज में थार मांगता था दामाद
पिता ओमप्रकाश निवासी लुहासी नदबई थाना ने रिपोर्ट में बताया- हमने अपनी बेटी प्रियंका की शादी आकाश निवासी पीदावली गांव थाना बयाना से 24 नवंबर 2018 में की थी। शादी में मैंने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे। सामथ्र्य के अनुसार घर का सामान और करीब 4 लाख भी कैश दिए थे। शादी के बाद से ही आकाश के परिजन प्रियंका को परेशान करते थे। पति आकाश बार-बार दहेज में थार लाकर देने की मांग करता था। प्रियंका ने इस बारे में कई बार हमें बताया। हम परिजनों के साथ उन्हें समझाने कई बार जाते थे।
अंतिम संस्कार करवा रहे थे
ओमप्रकाश ने बताया- पदावली गांव में हमारे रिश्तेदार भी रहते हैं। उन्होंने शनिवार को सूचना दी कि प्रियंका की मौत हो गई है। उसके ससुराल वाले उसका शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद आकाश और उसके परिजनों को फोन किया, लेकिन वह गुमराह करते रहे।
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को बेटी की हत्या की सूचना दी। जिसके बाद बयाना थाना पुलिस आकाश के घर पहुंची। पीछे-पीछे हम भी वहां पहुंच गए।
फाइनेंस का काम पूर्व बीजेपी युवा मोर्चा में महामंत्री रह चुका
पिता ने बताया- पुलिस ने शव को चेक किया तो, उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। साथ ही गले पर भी नीले रंग के निशान थे। प्रियंका और आकाश के एक बेटा युवराज (7) और बेटी काव्या (5) है। आकाश फाइनेंस का काम करता है। आकाश बीजेपी युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष (2021-22) के पद पर रह चुका है।
अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए
पिता का आरोप है कि आकाश हाल में सेवर थाना इलाके स्थित गणेश कॉलोनी में रहता है। गणेश कॉलोनी के मकान पर प्रियंका की हत्या कर उसके शव को पीदावली ले गए। वहां वह प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। उससे पहले पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया




